दृष्टि एवं उद्देश्य
हमारा उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को जीवनपर्यन्त सीखते रहने के लिए प्रेरित करना तथा उसे एक जिम्मेदार, सक्षम और संवेदनशील वैश्विक नागरिक बनने के लिए तैयार करना है।
हम विद्यार्थियों के लिए कक्षा के अंदर और बाहर सीखने के नए और प्रभावी अवसर प्रदान करने का प्रयास करते हैं। नवीन शिक्षण विधियों के माध्यम से हम उनमें ज्ञान, रचनात्मकता, तर्कपूर्ण सोच, सहयोग, संचार कौशल और 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करना चाहते हैं।
हम विद्यार्थियों को बदलती हुई और तकनीक आधारित दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हुए उनमें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार, ईमानदार, रचनात्मक, संवेदनशील और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाना है।
उद्देश्य
हमारा मिशन प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित, सम्मानजनक, समावेशी और सकारात्मक वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि उसका शैक्षणिक, शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित हो सके।
हमारा प्रयास है कि-
प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने और अपनी प्रतिभा विकसित करने के समान अवसर मिलें।
विद्यालय में ऐसा सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बनाया जाए, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं को सम्मानित और गौरान्वित महसूस करे।
विद्यार्थियों में ईमानदारी, विनम्रता, मानवता, अनुशासन, सम्मान, जिम्मेदारी और देशभक्ति जैसे जीवन-मूल्यों का विकास किया जाए।
विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित की जाए।
विद्यार्थियों को वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए सक्षम बनाया जाए।
सीखने की जिज्ञासा, रचनात्मकता, सहयोग, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए।
प्रत्येक विद्यार्थी को बड़े सपने देखने, निरंतर प्रयास करने और अपनी सर्वोच्च क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विद्यार्थियों को ऐसे जिम्मेदार, नैतिक, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाए, जो समाज और देश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।